UP Weather Forecast: यूपी में अब सताने लगी गर्मी, आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा, कई जगह आंधी के आसार

UP Weather Forecast: लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. बुधवार के बाद गुरुवार को भी मौसम में गर्मी का असर देखा जा रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब मौसम और ज्यादा तपेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.
UP Weather Forecast: प्रदेश में अप्रैल से लेकर मई में अभी तक गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मौसम के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जो मौसम अब तक सुहाना बना हुआ था, उसमें अब तल्ख तेवर साफ नजर आने लगे हैं.
देश में एक तरफ साइक्लोन मोचा धीरे-धीरे तीव्र हो रहा है. यह बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग की ओर बढ़ रहा है, इसकी वजह से कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं यूपी की बात करें तो कुछ दिनों पहले तक सुबह की शुरुआत में जहां हवाओं की वजह से मौसम में हल्की ठंड का एहसास बना रहता था, वहीं अब साफ आसमान के साथ धूप निकल रही है. दिन के समय तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है. गुरुवार को मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम ऊंचे बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं.
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई. बुधवार के बाद गुरुवार को भी मौसम में गर्मी का असर देखा जा रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक ट्रफ तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक बनी हुई है. एक और ट्रफ बंगाल के पश्चिम मध्य से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को मौसम और ज्यादा तपेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कई जिलों में ताममान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब भी रह सकता है. तेज और गर्म हवाएं चलने का अनुमान है. प्रदेश में दिल्ली से सटे शहर नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में मौसम में बदलने की संभावना है. यहां हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. ज्येष्ठ माह शुरू होने के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. गर्म हवाएं चलने लगी हैं. कई जिलों में आंधी का भी अनुमान है।
Also Read: यूपी निकाय चुनाव: सत्ता के खिलाफ रहा है मेरठ के शहरवासियों का मिजाज, आज दोहराएंगे इतिहास यहां लिखेंगे नई इबारत
-
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 40 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री
-
आगरा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री
-
कानपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री
-
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री
-
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री
-
बरेली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री
-
मेरठ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री
-
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री
-
नोएडा में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










