UP Weather Update: पश्चिमी यूपी-पूर्वांचल में आज बरसेंगे बादल, 16 अगस्त तक बारिश के आसार, जानें शहरों का मौसम
Published by : Sanjay Singh Updated At : 11 Aug 2023 6:49 AM

UP Weather Update: यूपी में मानसून की सक्रियता का असर तापमान में बना हुआ है. कई जगह बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे. पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.
UP Weather Update: यूपी में मानसून की सक्रियता का असर तापमान में बना हुआ है. कई जगह बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने की संभावना है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 11 अगस्त को कई जगह बादल बरसेंगे. इस दौरान पश्चिमी यूपी में और पूर्वांचल में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो जगहों पर तेज बारिश होने की भी चेतावनी है.
मौसम विभाग के मुताबिक मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर और बस्ती के साथ ही आसपास इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही करीब 28 जिलों में बादल गरजने के साथ ही आकाशीय बिजली बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें इसमें आजमगढ़, मऊ, देवरिया जौनपुर, गाजीपुर, बलिया शामिल है. इसके साथ ही अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. इसके अलावा गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिले में भी बिजली गिरने के साथ ही बादल गरज सकते हैं. बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और सुलतानपुर जनपद में बादल गरजने और बिजली गिरने की उम्मीद जताई गई है.
प्रदेश में 12 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान मौसम विभाग द्वारा पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं 13 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं तो पूर्वी यूपी में बारिश की स्थिति है. इसके अलावा 14, 15 और 16 अगस्त के दिन भी प्रदेश के बारिश के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए