ePaper

UP News : गाजियाबाद में वर्दी के नशे में सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई करने वाला कांस्टेबल निलंबित

Updated at : 16 Aug 2023 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : गाजियाबाद में वर्दी के नशे में सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई करने वाला कांस्टेबल निलंबित

पुलिस ने कहा कि राजौरा को मंगलवार को जनता के सामने एक व्यक्ति पर हमला करते देखा गया था. इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

विज्ञापन

लखनऊ. गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. एक वायरल वीडियो के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया. इस वीडियो में जिसमें कथित तौर पर वर्दी में उसे सड़क पर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया था.आरोपी कांस्टेबल की पहचान रिंकू राजौरा के रूप में हुई है, वह गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन में तैनात है. पुलिस ने कहा कि राजौरा को मंगलवार को जनता के सामने एक व्यक्ति पर हमला करते देखा गया था. इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

पुलिस कांस्टेबल पर धारा 323 में केस दर्ज

गाजियाबाद के एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, “पीड़ित की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, हम उसकी तलाश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि कथित घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए जाएंगे. एसीपी ने बताया कि “सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहा है. उक्त वीडियो की जांच करने पर पता चला कि मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है. वीडियो के आधार पर, रिंकू राजौरा को निलंबित कर दिया गया है, पुलिस कांस्टेबल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Also Read: Explainer : solar energy वाले एक्सप्रेसवे से ऐसे बदल जाएगा बुन्देलखंड, जानें e-way से जुड़ी हर बात…

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola