552वें प्रकाश पर्व के मौके पर यहियागंज गुरुद्वारा पहुंची प्रियंका गांधी, गुरु का लिया आशीर्वाद, देखें PHOTOS

प्रियंका गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान गुरु गोविंद सिंह से जुड़ी स्मृति और हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन भी किए.
Lucknow News: गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी गुरुद्वारा पहुंची.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारा में जाकर गुरु का आशीर्वाद लिया. खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने सभी लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी.
इस दौरान गुरुद्वारा की ओर से प्रियंका गांधी को सिरापा भेंट किया गया. प्रियंका गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान गुरु गोविंद सिंह से जुड़ी स्मृति और हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए.
इसके पहले कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बातें रखी. प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि 600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी के मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




