पुलिस लाइन की रेट लिस्ट वायरल होने पर मचा हड़कंप, सिपाही के लिए एक हजार और दारोगा रवानगी के 2 हजार रेट फिक्स

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक वायरल चैट ने हड़कंप मचा दिया है. यह वायरल चैट पुलिस लाइन की बतायी जा रही है. चैट के अनुसार, जिन सिपाहियों को परेड नहीं करना होता है, उन्हें 100 रपये देने पड़ते है. वहीं दारोगा रवानगी के लिए 2000 रुपये देना पड़ता है. हालांकि सिपाही के लिए 1000 रुपये फिक्स चार्ज है.

विज्ञापन

लखनऊ. सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन की रेट लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है. वायरल चैट के अनुसार, परेड में शामिल न होने पर रोजाना 100 रुपए का रेट देना होता है. वहीं सिपाही की रवानगी के लिए एक हजार रुपये का रेट लगाया गया है. दारोगा रवानगी के लिए 2 हजार रेट फिक्स किया गया है. सोशल मीडिया पर चैट वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं चैट में महिला सिपाहियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है. हालांकि इस वायरल चैट की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

विज्ञापन
undefined
चैट वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बता दें कि किसी ने सोशल मीडिया पर वसूली की रेट लिस्ट अपलोड कर दी है. इस रेट लिस्ट को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वायरल चैट में पूछा गया है कि होली तक कितना इकट्ठा हो जायेगा. दूसरे ने जवाब दिया है कि ‘सर’ माल तो सीपी से ही मिल पाएगा. चैट में सिपाही और दिवान से कितने रुपये लेने है, वह भी बताया गया है. इसके आलावा परेड में नहीं आने वालों से 100 रुपये वसूलने की बात कही गयी है. वहीं रवानगी पर जाने वाले सिपाही से 1000 और दारोगा से 2000 रुपये वसूलने की बात गई है.

undefined
वसूली की पढ़े वायरल चैट

सोशल मीडिया पर पुलिस लाइन की रेट लिस्ट वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस वायरल चैट में परेड की संख्या बढ़ाने की बात कही गयी है. क्योंकि परेड की संख्या बढ़ाने पर ही ज्यादा से ज्यादा वसूली की जा सकेगी. इस के आलावा तोड़ने और जोड़ने की बात भी गयी गयी है. वायरल चैट के अनुसार, जो लोग 100 रुपये दे देंगे, उनको परेड नहीं करना होगा.

undefined
क्षेत्राधिकारी को सौंपी गयी जांच की जिम्मेदारी

ट्वीटर पर खीरी पुलिस ने रिट्वीट करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर वाट्सएप चैटिंग की सत्यता की जांच क्षेत्राधिकारी सदर जनपद खीरी को सौंपी गयी हैं. वायरल चैटिंग की सत्यता प्रमाणित होने पर कार्रवाई की जाएगी.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola