Uttar Pradesh: बांदा में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में की तोड़फोड़, निर्माण कार्य रुकवाया, FIR

Updated:
विज्ञापन

बांदा में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक मस्जिद में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की. कार्यकर्ता अचानक बड़ी संख्या में पहुंचे और निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Lucknow: प्रदेश के बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू संगठन के लोगों ने एक मस्जिद के निर्माण कार्य को गलत ठहराते हुए तोड़फोड़ की. विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मस्जिद के ऊपरी हिस्से में अवैध तरीके से निर्माण कार्य जारी है, शिकायत करने के बावजूद इसे नहीं रोका गया. इसके बाद गुरुवार को हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाते हुए तोड़फोड़ की.

विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

मामला बांदा जनपद के बलखंडी नाका इलाके का है, जहां एक मस्जिद में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक मोटरसाइकिल से सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद जीर्णोद्धार के नाम पर उसे ऊपर हो रही दूसरी मंजिल का निर्माण गलत है. तोड़फोड़ करने वालों ने करीह आधे घंटे तक हंगामा किया.

undefined
पुलिस के सामने कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि पहले तो इन लोगों ने अपनी मोटरसाइकिलों को बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया और फिर मस्जिद में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के साथ ही मस्जिद में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. लेकिन, प्रदर्शनकारियों के सामने मूकदर्शक बनकर खड़ी रही. पुलिस के पहुंचने के बादवजूद हंगामा करने वालों ने तोड़फोड़ जारी रखी.

Also Read: Mahashivratri 2023: काशी विश्वनाथ की आज होगी हल्दी रस्म, पहली बार पंचबदन शिव की प्रतिमा संग निकलेगी शिव बारात अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने का आरोप

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि मस्जिद के जीर्णोद्धार को लेकर उप जिलाधिकारी ने मस्जिद के संचालक को इजाजत दी थी. लेकिन, इसकी आड़ में मस्जिद के ऊपर दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि गलत है और इसी के विरोध में हम लोग यहां पर इकट्ठे हुए हैं और निर्माण कार्य को हमने रुकवाया है.

undefined
विरोध के बाद रुकवाया गया निर्माण कार्य, होगी जांच

बांदा की सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि कोतवाली नगर के बलखंडी नाका चौकी के क्षेत्र में एक मस्जिद के निर्माण की इजाजत थी, जिसमें काम हो रहा था तभी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने विरोध किया और काम रुकवा दिया. लोगों ने मस्जिद के ऊपरी तल पर हो रहे निर्माण कार्य को अवैध ठहराया है. इसलिए इन आरोपों की जांच कराएगी जाएगी. फिलहाल काम रुकवा दिया गया है.

undefined

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जायेगी, मौके पर कानून व्यवस्था कायम है. मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola