ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 213 नये केस, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1199 हुयी

Updated at : 24 Apr 2022 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 213 नये केस, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1199 हुयी

यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. शनिवार और रविवार से लगातार नये संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से ऊपर आ रही है. एनसीआर व लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य किया गया है. स्कूलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है. लेकिन संक्रमण रुक नहीं रहा है.

विज्ञापन

Lucknow: यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुक नहीं रही है. रविवार को प्रदेश में कोविड-19 के 213 नये केस मिले हैं. नोएडा-गाजियाबाद से शुरू हुआ संक्रमण धीरे-धीरे 19 जिलों तक फैल गया है. बाराबंकी में दो मरीजों की मौत भी रिपोर्ट की गई है.

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में 98, गाजियाबाद में 56 मरीज मिले हैं. इसके अलावा लखनऊ में 10, आगरा में 15, मेरठ में 8, वाराणसी में 3, बुलंदशहर में 2, ललितपुर में 4, गोरखपुर में 2, महाराजगंज में 3, अलीगढ़ में 2, मथुरा में 2, सहारनपुर में 2, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कानपुर, बरेली, गोंडा, प्रयागराज में 1-1 केस मिला है.

रविवार को 133 मरीज संक्रमण मुक्त घोषित किये गये हैं. अब यूपी में कुल 1199 एक्टिव मरीज हैं. इनमें से 621 गौतमबुद्ध नगर, 246 गाजियाबाद, लखनऊ में 71, आगरा 33, मेरठ में 27 एक्टिव मरीज हैं. यूपी में अब तक 23505 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Also Read: UP Weather Report: मई में और सतायेगी गर्मी, सूर्य देवता आयेंगे पृथ्वी के और करीब, नौतपा का बन रहा योग यूपी में 31.10 करोड़ डोज से अधिक टीकाकरण

यूपी में रविवार शाम तक 31.10 करोड़ डोज सेअधिक टीकाकरण किया जा चुका है. रविवार को 1.36 लाख डोज टीकाकारण किया गया. प्रदेश में कुल पहली डोज 17.03 करोड़ और दूसरी डोज 13.79 करोड़ लगायी जा चुकी है. कुल 26.93 लाख प्रिकॉशन डोज लगायी गयी हैं.

undefined
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola