ePaper

ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

Updated at : 24 Oct 2021 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि गरीब जनता के लिए 10 रुपये में हमारी सरकार ने साड़ी, लूंगी, धोती की व्यवस्था की है. पिछले कुछ सालों से कोविड-19 के कारण आम जनता से मिल नहीं पाए, लेकिन अब हमारी सरकार जनता के बीच जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, लोहरदगा न्यूज (गोपी कुंवर) : झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को लोहरदगा जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास एवं राशन कार्ड से जुड़ी समस्या से उन्हें अवगत कराया गया. इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. प्रशासनिक पदाधिकारियों से कहा कि जिस गांव में समस्या अधिक है, उस गांव पर कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान करें.

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की. ग्राम रोचों में किये गये बांध निर्माण, सामुदायिक शेड निर्माण आदि मुख्य समस्याओं को भी रखा. मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जल्द ही प्रथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीब जनता एवं झारखंडवासियों की सेवा करनी है. हमारी सरकार गरीबों के लिए है. गरीबों के लिए अनाज की व्यवस्था कर रही है. जिससे कोई गरीब भूखा ना रहे. आवास की व्यवस्था गरीब जनता के लिए की जा रही है. प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जा रही है.

Also Read: Jharkhand News : नक्सलवाद, आंजनधाम और शिक्षा पर क्या बोले झारखंड हाईकोर्ट के जज डॉ एसएन पाठक

मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि गरीब जनता के लिए 10 रुपये में हमारी सरकार ने साड़ी, लूंगी, धोती की व्यवस्था की है. हमारी सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करने में सफल हो रही है. पिछले कुछ सालों से कोविड-19 के कारण आम जनता से मिल नहीं पाए, लेकिन अब हमारी सरकार जनता के बीच जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेगी. लोहरदगा की जनता की समस्याओं का समाधान होगा. आप अपनी समस्या बेझिझक रखें. हम उस समस्याओं का समाधान करेंगे. प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस गांव में समस्या अधिक है, उस गांव पर कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान करें.

Also Read: झारखंड की हेमंत सरकार गिराने की साजिश रचने के तीनों आरोपियों को जमानत, एसीबी की अदालत से मिली बेल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola