Jharkhand Crime News: लोहरदगा में मंगेतर से मिलने गई युवती के साथ 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
लोहरदगा के कुड़ू में अपने मंगेतर से मिलने गयी एक युवती को महंगा पड़ा. आधा दर्जन युवकों ने उसके मंगेतर को मारपीट कर भगा दिया, वहीं, इन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है.
Jharkhand Crime News: लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ आधा दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता शाम में किसी तरह गांव पहुंची और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों के सहयोग के बाद पीड़िता कुड़ू थाना पहुंची और आधा दर्जन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लोहरदगा भेज दिया है, वहीं मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी.
आपके शहर में
क्या है मामला
बताया गया कि कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए थाना क्षेत्र के कोलसिमरी दोहर गई थी. पीड़िता के अनुसार, अपने मंगेतर के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी. इसी बीच पांच से सात युवक मौके पर पहुंचे तथा मंगेतर के साथ मारपीट करते हुए युवती को पकड़ लिया. आधा दर्जन युवकों की पिटाई के बाद मंगेतर युवती को छोड़कर भाग निकला. इसके बाद युवकों ने युवती को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद सभी युवक पीड़िता को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता किसी प्रकार अपने गांव पहुंची और इस मामले की जानकारी तथा ग्रामीणो को दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण पीड़िता को लेकर कुड़ू थाना पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी दी.
Also Read: Jharkhand News: धनबाद के सिजुआ में एक बार फिर भू-धंसान, लाखों की संपत्ति जमींदोज
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवकों को नहीं देख पायी थी. इसलिए पहचान करना मुश्किल हो रहा है . पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच से सात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म क मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही हैं .
रिपोर्ट : अमित कुमार राज, कुड़ू, लोहरदगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए