महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

विज्ञापन

सिकटी. अररिया- गलगलिया रेलवे ट्रैक पर बरदाहा पेट्रोल पंप के सामने महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में पाया गया. जिसकी पहचान सिकटी प्रखंड के डेढ़ुआ पंचायत वार्ड संख्या 08 निवासी बुधलाल सुतिहार की पत्नी माला देवी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घटना से पूर्व किसी बात को लेकर पति व पुत्रवधू के साथ कहा सुनी हुई जो धीरे-धीरे भयंकर झगड़े में तब्दील हो गयी. इसके बाद वह घर से निकल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अररिया–गलगलिया रेलखंड पर बरदाहा पेट्रोल पंप से पश्चिम स्थित रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन आने के दौरान उन्होंने कथित रूप से रेल पटरी पर कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी व पुलिस को मामले की जानकारी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola