वन विभाग ने 53 पीस साल के बोटे लदे ट्रक किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खूंटी. वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह खूंटी-चाइबासा पथ पर मुरहू के पंचघाघ मोड़ के समीप अवैध रूप से लकड़ी लदा एक 12 चक्का ट्रक (जेएच 02एडी-5329) को

विज्ञापन

खूंटी.

वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह खूंटी-चाइबासा पथ पर मुरहू के पंचघाघ मोड़ के समीप अवैध रूप से लकड़ी लदा एक 12 चक्का ट्रक (जेएच 02एडी-5329) को जब्त किया. ट्रक चालक मणिका लातेहार निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. ट्रक में कुल 53 पीस कीमती साल के बोटे लदे थे. वन विभाग को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव को बुधवार की रात चाईबासा की ओर से लकड़ियों से लदा ट्रक के रांची की ओर जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर डीएफओ ने प्रभारी वनपाल प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया. पंचघाघ मोड़ के समीप सुबह साढ़े पांच बजे बंदगांव की ओर से आ रहे ट्रक को पकड़ लिया गया. ट्रक में साल के बोटे लदे थे. इस संबंध में वन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में वनरक्षी दीपक मुंडू, अनिल मांझी, अविनाश लुगून, अजय होरो, सूरज कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola