आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 15 नामजद, दो गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Jun 2026 6:46 PM

विज्ञापन

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 15 नामजद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 15 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के पीड़ित सज्जाद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि गुरुवार को पारिवारिक विवाद को लेकर गांव के ही तजमुल, इब्राहिम, समसाद, सजमुल, नाहिदा खातून, शहजीदा खातून, इजराना खातून उसके दरवाजे पर पहुंचे. गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी आरोपितों ने लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमले में उसे तथा उसके परिवार के सदस्य वकीला खातून, एहसान और आजादी खातून गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि समसाद तलवार लेकर आया और जान मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. तजमुल द्वारा अन्य लोगों को उकसाते हुए मारपीट करने का निर्देश दिया गया. शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. इधर द्वितीय पक्ष की इजराना खातून ने भी प्रथम पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य आरोपों को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 15 नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वितीय पक्ष के आरोपित समसाद एवं सजमुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola