भाई के तिलक से पहले दो मंजिली इमारत पर सफाई के दौरान गिरी किशोरी, मौत से मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

तिलक समारोह से पहले घर की साफ-सफाई के दौरान दो मंजिली छत से गिरने से किशोरी की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहनिया गांव की है. मृतका की पहचान लक्ष्मण यादव की 16 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गयी. बताया जाता है कि लक्ष्मण यादव के घर में उनके बेटे के तिलक समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी. संध्या कुमारी मकान की छत पर चढ़कर छज्जा साफ कर रही थी. सफाई के दौरान अचानक से पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरी.

विज्ञापन

गोपालगंज. तिलक समारोह से पहले घर की साफ-सफाई के दौरान दो मंजिली छत से गिरने से किशोरी की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के काला मटिहनिया गांव की है. मृतका की पहचान लक्ष्मण यादव की 16 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गयी. बताया जाता है कि लक्ष्मण यादव के घर में उनके बेटे के तिलक समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी. संध्या कुमारी मकान की छत पर चढ़कर छज्जा साफ कर रही थी. सफाई के दौरान अचानक से पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरी. आसपास के लोगों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. तिलक और विवाह की खुशी मातम में बदल गयी. परिजन अस्पताल परिसर में ही दहाड़ें मारकर रोने लगे. वहीं, बाद में परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही लेकर घर चले गये. वहीं, किशोरी की मौत से घर के आसपास के लोग भी मर्माहत दिखे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola