सीमेंट व्यवसायी के घर व दुकान से 3.20 लाख नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, गांडेयताराटांड़ थाना क्षेत्र में अहिल्यापुर मोड़ स्थित एक दुकान-मकान से बुधवार की रात चोरों ने 3.20 लाख नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. भुक्तभोगी बोरोटांड़ निवासी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गांडेय

ताराटांड़ थाना क्षेत्र में अहिल्यापुर मोड़ स्थित एक दुकान-मकान से बुधवार की रात चोरों ने 3.20 लाख नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. भुक्तभोगी बोरोटांड़ निवासी गुलेजर मंडल ने ताराटांड़ थाना में इस बाबत शिकायत की है. जानकारी के अनुसार, सीमेंट व्यवसायी गुलेजर मंडल बुधवार की शाम अहिल्यापुर मोड़ स्थित अपने दुकान-घर में ताला लगाकर सपरिवार एक शादी समारोह में शामिल होने टुंडी चले गये थे. उनका पुत्र परीक्षा देने जमशेदपुर गया था. बुधवार की रात करीब 11 बजे गुलेजर शादी समारोह से लौटकर अहिल्यापुर मोड़ स्थित अपने नये घर आये. सब कुछ सही सलामत पाकर बोरोटांड़ स्थित अपने घर सोने चले गये. गुरुवार की सुबह जब अहिल्यापुर मोड़ स्थित दुकान आये, तो ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर तिजोरी से 3.20 लाख नकद और घर के बक्सा से सोने की दो चेन, सोने की एक अंगूठी, एक गले का ताबीज, कान की रिंग, चांदी की पायल, सोने की नथ, चांदी की बिछिया समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात गायब पाया. उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने दुकान व घर का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब सात लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली है. शिकायत मिलने के बाद ताराटांड़ पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola