शारदीय नवरात्र: तीसरे दिन किशनगंज वासियों ने की देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा,आज होगी मां कूष्मांडा की आराधना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 8:08 PM

विज्ञापन

आज होगी मां कूष्मांडा की आराधना किशनगंज.शरदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को पूजा अर्चना के लिए सभी दुर्गा मंदिर परिसरों में भक्तों की भीड़ लगी रही. सभी मां अंबे

विज्ञापन

आज होगी मां कूष्मांडा की आराधना किशनगंज.शरदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को पूजा अर्चना के लिए सभी दुर्गा मंदिर परिसरों में भक्तों की भीड़ लगी रही. सभी मां अंबे की भक्ति में डूबे हुए दिख रहे थे. इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा. दूसरे दिन माँ दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना भक्ति व श्रद्धा के साथ की गयी. सुबह से ही मां के दर्शन को मंदिर परिसर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया. महिला व पुरुष दर्शनार्थी मंदिर परिसर में खड़े होकर मां के जयकारे के साथ बारी का इंतजार करते देखे गये. सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया. संध्या आरती में लोगों की भीड़ बढ़ गई. इस दौरान मां भवानी की जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा.नवरात्र में आगे लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिले के तमाम मंदिर परिसर एवं पूजा पंडालों में पूजा कमेटियों द्वारा विशेष इंतजाम किया गया है. पूजा पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना को लेकर पूजा समितियों के लोग सक्रिय दिख रहे हैं. मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी. शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. शाम होते ही एक बार फिर से मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी. मंगलवार को दिन निकलने के साथ ही मां के भक्तों ने मंदिरों का रुख कर लिया. भक्तों की भीड़ को देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे सभी लोग मां के दर्शनों के लिए सब कुछ छोड़ कर मंदिरों की ओर चल पड़े हों. शहर के बड़ीकोठी, शीतला मंदिर, रेलवे दुर्गा मंदिर, पूरब पाली दुर्गा मंदिर, पश्चिम पाली दुर्गा मंदिर, देवघाट खगड़ा दुर्गा, मनोरंजन क्लब, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, मोतीबाग दुर्गा मंदिर, तेघरिया दुर्गा मंदिर, टेउसा दुर्गा मंदिर, माधव नगर दुर्गा मंदिर में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा. महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थीं. भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना कर दूसरे द्वारे से बाहर निकल रही थी. वहीं शाम के समय मंदिरों पर फिर से भक्तों की भीड़ उमड़ी जिससे मंदिर परिसर की शोभा फिर से बढ़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola