Seraikela Kharsawan News : ईचागढ़ में ट्रैक्टर से बालू की धड़ाधड़ चोरी, प्रशासन नदारद

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

चांडिल. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिये लगाये गये बैरियर और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद शासन-प्रशासन की टीम हटते ही भारी मात्रा में बालू

विज्ञापन

चांडिल.

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिये लगाये गये बैरियर और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद शासन-प्रशासन की टीम हटते ही भारी मात्रा में बालू का परिवहन चालू हो गया है. दिन के उजाले में ही अवैध बालू खनिज का परिवहन किया जा रहा है, जिससे राज्य को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में चौका-पातकुम सड़क मार्ग के गौरांगकोचा स्थित अंचल सह प्रखंड कार्यालय के पास, सिल्ली-रांमामाटी सड़क मार्ग के टीकर, झाड़ुआ मोड़ के पास तीन पालियों में बैरियर लगाये गये थे.

इन बैरियरों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात थे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी. लेकिन अब जब बैरियर और वहां तैनात पुलिस बल नहीं रहते, तब अवैध बालू का परिवहन आसानी से शुरू हो जाता है. बालू को अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारण किया जाता है और शाम होते ही हाइवा से इसे बाहर भेज दिया जाता है. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट जारगोडीह, सोड़ो, बीरडीह, बामुनडीह और रायडीह में ट्रैक्टरों द्वारा भारी मात्रा में बालू उठाया जा रहा है. इसे विभिन्न जगहों पर भंडारित कर शाम को हाइवा से जमशेदपुर भेजा जाता है. इसी तरह, तिरुलडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट तिरुलडीह, सपादा और सपारुम पैलोंग नदी घाटों से भी ट्रैक्टरों द्वारा बालू उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola