15 जून तक सभी चापाकलों की मरम्मत पूरी करने का निर्देश
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 05 Jun 2026 6:39 PM
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
डीएम ने की पीएचईडी की योजनाओं की समीक्षा
सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में चापाकल मरम्मत, मुख्यमंत्री नल-जल योजना तथा जन शिकायतों के निष्पादन से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत से संबंधित सभी शेष कार्य हर हाल में 15 जून तक पूर्ण किए जायें. उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े. बैठक में विभागीय योजनाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर भी चर्चा हुई. इस दौरान बताया गया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को जोड़ा जाएगा. इसके माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नल-जल योजना का संचालन सुचारु रखने एवं तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










