रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव
केनगर. कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र की बिठनौली पूरब पंचायत के इस्लामपुर उत्तर टोला से उत्तर और इस्लामपुर कब्रिस्तान से पूरब पूर्णिया-सहरसा रेलवे ट्रैक के बीचोबीच करीब 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव
केनगर. कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र की बिठनौली पूरब पंचायत के इस्लामपुर उत्तर टोला से उत्तर और इस्लामपुर कब्रिस्तान से पूरब पूर्णिया-सहरसा रेलवे ट्रैक के बीचोबीच करीब 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया गया कि महिला पटरी पार करने के क्रम में पटरी के बीच में गिर जाने की वजह से हादसे का शिकार हो गयी. घटना स्थल पहुंची केनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. केनगर प्रभारी थानाध्यक्ष आर्य पृथ्वी नायडू ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए