प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 05 Feb 2026 5:57 PM

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी समाज द्वारा गुरुवार को बाइक रैली निकाली गयी. रैली नोनगांव पंचायत से शुरू होकर सिंघानी, बरवाडीह का भ्रमण किया. सुभाष चौक में

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी समाज द्वारा गुरुवार को बाइक रैली निकाली गयी. रैली नोनगांव पंचायत से शुरू होकर सिंघानी, बरवाडीह का भ्रमण किया. सुभाष चौक में जनसभा की गयी. भाजपा नेता वासुदेव दांगी ने कहा कि यूजीसी के समर्थन में आंदोलन जारी रहेगा. इसके पूर्व बुधवार को ओबीसी समाज की बैठक हुई थी. जिसमें यूजीसी बिल के समर्थन में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें चंद्रमणि यादव को अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी को उपाध्यक्ष, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि तीर्थनाथ दांगी को सचिव, मीडिया प्रभारी कैलाश कुमार व संजय राणा को बनाया गया. अध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी से संबंधित कानून की जानकारी एससी, एसटी व ओबीसी समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिये व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola