Patna : कार सवार युवक ने दंपती समेत कई लोगों को मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, पटना: शुक्रवार की रात तेज गति से आ रही होंडा अमेज कार ने न्यू बाइपास से लेकर आर्यभट्ट विश्वविद्यालय तक कई लोगों को टक्कर मार कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: शुक्रवार की रात तेज गति से आ रही होंडा अमेज कार ने न्यू बाइपास से लेकर आर्यभट्ट विश्वविद्यालय तक कई लोगों को टक्कर मार कर जख्मी कर दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने खदेड़ कर कार को रुकने पर मजबूर कर दिया और एक की पिटाई कर दी. हालांकि कार में सवार चालक व अन्य वहां से निकल भागने में सफल रहे. इसके बाद लोगों ने कार पर ईंट-पत्थर से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से बचाया और उसे किसी तरह से थाना पर लाया. साथ ही कार को जब्त कर लिया है. जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह का कहना है कि जिस युवक की पिटाई की जा रही थी, वह एक दुकानदार है. उसे कार चलाना तक नहीं आता है. चालक फरार हो गया है. कार को जब्त कर लिया गया है.

गुस्साये लोगों ने कार को किया क्षतिग्रस्त, चालक फरार

बताया जाता है कि कार सरिस्ताबाद की ओर से मीठापुर की ओर आ रही थी. इस दौरान सिपारा मोड़ के पास कार चालक ने एक बच्चे को टक्कर मार कर जख्मी कर दिया. वहां से लोगों ने खदेड़ा, तो वह मीठापुर से आर्यभट्ट विश्वविद्यालय वाले रोड में आ गया. कार की गति काफी तेज थी और फिर बाइक सवार दंपती का टक्कर मार दी, जिसके कारण दंपती सड़क पर गिर पड़े और काफी चोटें आयीं. हालांकि, जिस जगह पर घटना हुई, वहां काफी लोग थे और उनलोगों ने खदेड़ कर कार को रुकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद कार चालक व अन्य वहां से फरार हो गये. लोगों ने एक दुकानदार को कार चालक समझ कर पिटाई कर दी. हालांकि, जक्कनपुर थाने की पुलिस ने बचा लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola