ePaper

कटोरिया में केंद्रीय ऊर्जा एवं विद्युत राज्य मंत्री का भव्य स्वागत

Updated at : 24 Jan 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया में केंद्रीय ऊर्जा एवं विद्युत राज्य मंत्री का भव्य स्वागत

-विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नारे किए बुलंद फोटो 24 बीएएन 100- कटोरिया में मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, कटोरिया केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय

विज्ञापन

-विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नारे किए बुलंद फोटो 24 बीएएन 100- कटोरिया में मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, कटोरिया केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक का कटोरिया चौक व चांदन बाजार में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. कटोरिया चौक पर विधायक डा निक्की हेम्ब्रम के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का माल्यार्पण कर उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नारे भी बुलंद किए. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा, मंडल अध्यक्ष राहुल दर्शन, ज्योतिष मंडल, सिंधु प्रताप सिंह, शेरू वर्णवाल, उदय गुप्ता, रामभक्त अमल, गौतम केशरी, अरविंद शर्मा, सियाराम शर्मा, विनोद वर्णवाल, मनोज सिंह आदि मौजूद थे. विदित हो कि बिहार के 13 जिलों व भारत के 112 जिलों में बांका भी एक जिला है, जिसे आकांक्षी जिला के रूप में चुना गया है. आकांक्षी जिला कार्यक्रम एडीपी के तहत बांका जिला में हुई प्रगति की समीक्षा करने चांदन व कटोरिया होते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक चांदन डैम व जिला मुख्यालय रवाना हुए. इसी क्रम में चांदन बाजार व कटोरिया चौक पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ. चांदन बाजार में भी मंत्री का हुआ भव्य स्वागत चांदन. चांदन मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चांदन बाज़ार के बस स्टैंड पर भारत सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा, मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, सुरेंद्र नाथ तिवारी, बासुकी नाथ दूबे, आदित्य पोद्दार, सुबोध यादव, बेचन महतो, मुकेश दूबे, भीमलाल चौधरी, तरुण दूबे, बबलू दूबे, उमेश यादव, मनोज झा, विवेकानंद पाण्डेय, जवाहर शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola