कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने खगड़िया पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 10:06 PM
<P>खगड़िया. स्थानीय कोसी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव खगड़िया पहुंचे. बुधवार
खगड़िया. स्थानीय कोसी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव खगड़िया पहुंचे. बुधवार की देर शाम प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का खगड़िया सीमा पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में स्वागत किया. मौके पर जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, राजद जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला महासचिव दीपक चन्द्रवंशी, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव मौजूद थे.
कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी
कोसी कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित होने वाली कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गयी है. जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को विधानसभा वार कार्यकर्ता से संवाद पूर्व उपमुख्यमंत्री संवाद करेंगे. उनसे रूबरू होकर विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर दिशा निर्देश देंगे. किस प्रकार गांव-गांव जाकर लोगों को यह बताने का काम करेंगे कि राष्ट्रीय जनता दल ही बहुजन के हितों की बात करती है. बिहार के विकास के लिए कार्य करती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










