Jamshedpur News : गोविंदपुर में लोन दिलाने के नाम पर महिला से आठ लाख की ठगी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरेंगबेड़ा की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने गोविंदपुर तीन तल्ला की रहने वाली डॉली देवी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर आठ
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सेरेंगबेड़ा की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने गोविंदपुर तीन तल्ला की रहने वाली डॉली देवी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज करायी है. इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है. मामला फरवरी 2024 से अगस्त 2024 के बीच का है.इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी देवी ने लोन के लिए डॉली देवी से संपर्क किया था. उसके बाद डॉली ने उसका पूरा कागजात लेकर उसे बैंक से लोन दिलाया. लेकिन लक्ष्मी का कहना है कि डॉली ने जालसाजी कर उसके बैंक खाता से लोन की आठ लाख रुपये की अवैध रूप से निकासी कर ली. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन