मेगा शिविर में 4 करोड़ 96 लाख का ऋण स्वीकृत
समाहरणालय में उद्योग विभाग का आयोजन, 93 लाख का वितरण
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
उद्योग विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बाबत समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में मेगा ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया. इसमें अलग-अलग योजनाओं को मिलाकर 4 करोड़ 96 लाख का ऋण 63 लाभुकों को स्वीकृत किया गया. वहीं 11 लाभुकों के बीच करीब 93 लाख का ऋण बांटा गया.
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी ) में 42 लाभुकों को 3.19 करोड़ लाख ऋण स्वीकृत हुआ. वहीं इसी योजना में 77 लाभुकों को 73.30 लाख ऋण बंटा. इसी तरह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ ) योजना में 21 लाभुकों को 1 करोड़ 73 लाख लाख ऋण स्वीकृत, 4 लाभुकों को 20.68 लाख वितरित हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए