Football : बरकासयाल, मुख्यालय, चरही और आम्रपाली की टीमें जीती

Updated:
विज्ञापन

कथारा. कथारा में आयोजित पांच दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को क्षेत्रीय ग्राउंड में चार और स्वांग कोलियरी नेहरू ग्राउंड में एक मैच खेले गये.

विज्ञापन

कथारा. कथारा में आयोजित पांच दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को क्षेत्रीय ग्राउंड में चार और स्वांग कोलियरी नेहरू ग्राउंड में एक मैच खेले गये. क्षेत्रीय ग्राउंड में हुए पहले मैच में बरकासयाल की टीम ने पिपरवार को 2-0 से शिकस्त दी. दूसरे मैच में मुख्यालय रांची ने मगध आम्रपाली को 2-0 से, तीसरे मैच में चरही ने बीएंडके को 2-0 से और चौथे मैच में आम्रपाली ने एनके को 5-0 से हराया. स्वांग ग्राउंड में कथारा और अरगड्डा के बीच हुआ मैच ड्रॉ रहा. मैचों में रेफरी की भूमिका आजादी सिल्वे, मेघलाल, नमन कुमार, योगेश हेंब्रम, एसके मुखर्जी, ज्ञानेश्वर महतो, प्रताप ठाकुर, संतोष कुमार ने निभायी. कॉमेंट्री पिंटू कुमार ने की. मौके पर राज्य स्तरीय खिलाड़ी मो जानी, क्रिकेटर अशोक कुमार, सुरेंद्र राम सहित कई लोग उपस्थित थे. क्षेत्र के एसओपी जयंत कुमार, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, सीएसआर प्रबंधक चंदन कुमार विजेता टीमों के खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola