दनुआ घाटी में कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, खलासी घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चौपारण. एनएचटू स्थित एक्सिडेंटल जॉन के नाम से प्रसिद्ध दनुआ घाटी एक बार फिर सोमवार की रात वाहन दुर्घटना की गवाह बनी. कोलकाता से सफारी लादकर कानपुर जा रहा एक
विज्ञापन
चौपारण.
एनएचटू स्थित एक्सिडेंटल जॉन के नाम से प्रसिद्ध दनुआ घाटी एक बार फिर सोमवार की रात वाहन दुर्घटना की गवाह बनी. कोलकाता से सफारी लादकर कानपुर जा रहा एक कंटेनर के चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा. कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होते हुए रोड किनारे गढ़े में चली गयी. घटना में चालक विवेक कुमार (18 वर्ष) की मौत गाड़ी के अंदर दब जाने के कारण हो गयी. जबकि खलासी सचिन कुमार 22 वर्ष पिता अशोक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया. मृतक विवेक कुमार व खलासी सचिन कुमार रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. दोनों मैनपुरी यूपी के रहने वाले हैं. घायल सचिन ने बताया 25 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी. घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना पहुंचे. जहां गाड़ी के अंदर फस मृतक का शव एवं घायलावस्था में गाड़ी में कराह रहा खलासी को गाड़ी से बाहर निकलकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है.विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन