Dhanbad News : माह-ए-रमजान आज से, तरावीह शुरू

Updated at : 02 Mar 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : माह-ए-रमजान आज से, तरावीह शुरू

<P>शनिवार को चांद दिखा. इसके साथ ही पाक माह रमजान को लेकर तरावीह की शुरुआत हुई. रविवार को पहला रोजा रखा जायेगा. पहले रोजा को लेकर आज बाजार में खरीददारों

विज्ञापन

शनिवार को चांद दिखा. इसके साथ ही पाक माह रमजान को लेकर तरावीह की शुरुआत हुई. रविवार को पहला रोजा रखा जायेगा. पहले रोजा को लेकर आज बाजार में खरीददारों की खासी चहल-पहल दिखी. फल एवं खजूर की खूब बिक्री हुई.

मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का माह बहुत खास व पाक होता है. पूरे एक माह रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है. गुनाहों के लिए माफी मांगी जाती है. मिस्किनों के लिए जकात निकाले जाते हैं. रमजान के लेकर मुस्लिम बाहुल इलाकों में तैयारियां पूरी हो चुकी है. ईदगाह मस्जिद नया बाजार के इमाम मोहम्मद आमीरूद्दीन ने बताया कि दो मार्च को माहे रमजान का पहला रोजा रखा जायेगा. तीस दिनों तक रोजा रखा जायेग. चार जुमा पड़ेगा. रमजान को लेकर मुस्लिम कौम में उत्साह है. मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जायेगी.

व्यस्क व स्वस्थ व्यक्तियों के लिए रोजा रखना फर्ज़ :

इस्लाम धर्म में कई ऐसे महीने हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना जाता है, उन्हीं में एक महीना रमजान का भी है. इस्लामी कैलेंडर जो चांद के अनुसार चलते रहते हैं और उन्हें कमरी महीना कहा जाता है, उसका नौवां महीना रमजान रहमत, बरकत और मगफेरत अर्थात माफी का महीना माना जाता है. रमजान में रोजा रखना हर एक बालिग (व्यस्क) और स्वस्थ व्यक्तियों पर फर्ज़ (अनिवार्य) है. रोजा, इफ्तार सामूहिक तौर पर करने की परंपरा है और तरावीह (विशेष नमाज) जिसमें कुरआन सुना जाता है) भी मस्जिदों में सामूहिक पढ़ने की रिवायत है. छोटे बच्चों में भी रोजा रखने की परंपरा बढ़ रही है.

विदेशी खजूर की ज्यादा मांग :

रमजान के दौरान रोजा रखने वाले खजूर खाना पसंद करते हैं. बाजार में खजूर की खूब मांग रहती है. धनबाद के बाजारों में विदेशी खजूर की डिमांड ज्यादा देखी जा रही है. हर रेंज की खजूर मिल रही है. इसके अलावा सेब, अनार, केला जैसे फल की बिक्री भी खूब हो रही है.

अतिरिक्त सफाई कर्मी किये तैनात, निर्बाध जलापूर्ति का निर्देश :

रमजान के दौरान अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में साफ-सफाई तेज हो गयी है. नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि पूरे रमजान के दौरान इन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया है. जरूरत के अनुसार सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है. इसके अलावा नियमित रूप से जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया गया है. जहां नल से जल की व्यवस्था नहीं है. वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर से भी जलापूर्ति करायी जायेगी. ऐसे क्षेत्र के लोग अपनी डिमांड कर सकते हैं.

सभी सीओ, बीडीओ, ओसी को सतर्कता का निर्देश :

दूसरी तरफ, जिला प्रशासन ने भी रमजान के दौरान सतर्कता बरतने को कहा है. एसडीएम राजेश कुमार ने शनिवार को सभी सीओ, बीडीओ एवं थाना प्रभारियों को वायरलैस कर अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola