Dhanbad News:एक ही परिवार की चौथी सदस्य बनी झरिया से विधायक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News:चार बार ससुर सूर्यदेव सिंह, दो बार सास कुंती देवी व एक बार पति संजीव सिंह झरिया से चुनाव में जीत हासिल की. पहली बार रागिनी को सदन जाने
विज्ञापन
Dhanbad News:चार बार ससुर सूर्यदेव सिंह, दो बार सास कुंती देवी व एक बार पति संजीव सिंह झरिया से चुनाव में जीत हासिल की. पहली बार रागिनी को सदन जाने का मिलेगा मौका.
Dhanbad News:नीरज अंबष्ट.
झरिया विधानसभा सीट फिर से सिंह मेंशन की झोली में चली गयी है अब तक सबसे ज्यादा बार सिंह मेंशन के परिवार ने इस सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित की है. रागिनी सिंह अपने परिवार की चौथी सदस्य हैं, जिन्होंने इस सीट को अपनी झोली में लायी. इसके पहले उनके ससुर सूर्यदेव सिंह, सास कुंती देवी व पति संजीव सिंह चुनाव जीत कर सदन पहुंचे थे. अब रागिनी सिंह पहली बार सदन जायेंगी.आठ बार सिंह मेंशन ने जीता चुनाव
रागिनी सिंह की जीत के साथ सिंह मेंशन की आठवीं बार जीत हुई. सूर्यदेव सिंह लगातार चार बार 1977, 1980, 1985 व 1990 में चुनाव जीते थे. 1991 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में जनता दल के टिकट पर आबो देवी ने चुनाव जीता, उसके बाद 1995 में भी आबो देवी ने जीत दर्ज की. 2000 में समता पार्टी से बच्चा सिंह जीते. उसके बाद 2005 के चुनाव में सूर्यदेव सिंह की पत्नी कुंती देवी विधायक बनीं. 2009 में भी कुंती देवी जीती. उसके बाद संजीव सिंह 2014 में जीते. उन्होंने अपने चचेरे भाई कांग्रेस नेता नीरज सिंह को हराया. लेकिन 2019 के चुनाव में नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ी और उन्होंने रागिनी सिंह को हराया, अब इसका बदला रागिनी ने 2024 में ले लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










