डाॅ राकेश बने टीपी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 6:19 PM
प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार को सोमवार को महाविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. वहीं अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुमार
प्रतिनिधि, मधेपुरा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार को सोमवार को महाविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. वहीं अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुमार गौरव को सहायक परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके साथ ही उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शहरयार अहमद व दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार ठाकुर को परीक्षा नियंत्रक का सहयोग करने के लिए अधिकृत किया गया है. सोमवार को परीक्षा नियंत्रक समेत चारों पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव के समक्ष योगदान दिया. प्राचार्य ने बताया कि डॉ राकेश कुमार ने महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में तीन सितंबर 2024 को योगदान दिया है. इसके पूर्व डॉ राकेश कुमार 18 नवंबर 2019 से अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे. मौके पर निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, सुनील कुमार, गणेशचंद्र सेन, तमन्ना, निधि आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










