दौड़ में एक दूससे आगे निकलने की लगी होड़

Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ हंटरगंज. प्रखंड के रामनारायण मेमोरियल कॉलेज के मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह,

विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ हंटरगंज. प्रखंड के रामनारायण मेमोरियल कॉलेज के मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह, प्रो फखरूद्दीन अंसारी, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो कुमारी मंजू सिंह, प्रो पूजा कुमारी, प्रो फहीम अहमद ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया. पहले दिन 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़, सुई-धागा दौड़ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया. प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से तनाव से मुक्ति मिलती है. नये ऊर्जा का प्रवाह होता है. प्रो फखरुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता की प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो उमेश प्रसाद सिंह, डॉ रामजीत यादव, डॉ सुबोध कुमार सिंह, समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, भूषण कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, चुन्नू कुमार, डबलू सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola