Bokaro News : पिंड्राजोरा में ट्रेलर ने वाहनों में मारी टक्कर, दो की मौत
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में संथालडीह और काशीझरिया से लेकर चौवाटांड़ मोड़ तक एक खाली ट्रेलर ने साइकिल सवार समेत कई वाहनों में टक्कर मार दी. घटना में दो की
विज्ञापन
पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में संथालडीह और काशीझरिया से लेकर चौवाटांड़ मोड़ तक एक खाली ट्रेलर ने साइकिल सवार समेत कई वाहनों में टक्कर मार दी. घटना में दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे के आसपास की है. पिड्राजोरा पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर जेएच 09एएफ 8936 चास से पुरुलिया की ओर जा रहा था. आरोप है कि चालक नशे में धुत था. वह संथालडीह मोड़ से गाड़ी को बेतरतीब ढंग से चला रहा था. इस दौरान एक साइकिल सवार, एक बाइक व दो ऑटो को टक्कर मार दी. घटना में लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. ऑटो सवार प. बंगाल के बरटांड़-गूंजा निवासी 24 वर्षीय सुरेश महतो (पिता मंटूलाल महतो) ने सदर अस्पताल व कुरमा के 60 वर्षीय भुटू तुरी ने बीजीएच में दम तोड़ दिया. शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस सभी वाहनों को जब्त कर थाने ले आयी है. घटना के चलते कुछ देर के लिए एनएच 32 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, दोनों ऑटो चास से सवारी लेकर पिंड्राजोरा जा रहा था.घटना में ये लोग हुए घायल
घायलों का इलाज सदर अस्पताल कैंप दो में चल रहा है. घायलों में आलोकडीह के उषा देवी, सुदर्शन बाउरी व प्रेम कुमार महतो, जयतारा के सपन बाउरी, झालबरदा के लालबाबू मांझी, छोटू महतो, आमू रामू के धनंजय महतो, पोखन्ना के धनंजय प्रमाणिक, तुरीडीह के श्रवण महतो, कार्तिक महतो, प्रसेन्नजीत महतो, चापाटांड़ के पूरण तिवारी शामिल हैं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने बताया कि पोखन्ना के धनंजय प्रमाणिक की स्थिति गंभीर है. उसे इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. चिकित्सकों की टीम सभी की स्थिति पर नजर रखे हुए है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










