भद्र घाट, महावीर घाट व नौजर घाट होंगे विकसित, अप्रोच रोड का भी होगा निर्माण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 12:48 AM
पटना. गंगा नदी तट विकास परियोजना के अंतर्गत शहर के तीन घाट विकसित होंगे. घाटों के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट देखने के साथ ही समीक्षा की गयी है.
पटना. गंगा नदी तट विकास परियोजना के अंतर्गत शहर के तीन घाट विकसित होंगे. घाटों के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट देखने के साथ ही समीक्षा की गयी है. बुडको के एमडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप परियोजना निदेशक ने बताया कि भद्र घाट, महावीर घाट व नौजर घाट पर 565 मीटर में पाथ-वे तैयार किया जायेगा और सात मीटर चौड़ी और 75 मीटर का एप्रोच रोड तैयार किया जायेगा. इसके अलावा लैंड स्कैप और फूल-पतियों के पौधे भी लगाये जायेंगे. फिलहाल भद्र घाट में 232 पायल में से 138 का निर्माण पूरा कर लिया गया है. यहां पर 150 मीटर में रीटेनिंग वॉल तैयार कराना बाकी है. उन्होंने 30 अप्रैल तक पाइलिंग कार्य पूरा कराने और 31 मई तक रीटेनिंग वॉल तैयार कराने का निर्देश दिया है. वहीं, महावीर घाट पर बचे 102 पाइल को 30 अप्रैल और 150 मीटर के रीटेनिंग वॉल का निर्माण 31 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया. बैठक में उप परियोजना निदेशक ने प्रोमिनेड व पाइलिंग कार्य 31 मई तक पूरा कर तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










