बेगुसराय का एक व्यक्ति शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से ले जा रहे शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मिहिजाम. आरपीएफ ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से ले जा रहे शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के एसआइ प्रियव्रत हाती, कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, युगल मंडल नियमित गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाकर पूछताछ की. व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार ग्राम कोरीमा, थाना घरपुरा जिला बेगूसराय बताया. बताया कि वह सीतारामपुर बंगाल से आ रहा है तथा उसे बिहार के बख्तियारपुर जाना है. पूछताछ के बाद उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें मैकडॉवेल व्हिस्की की 20 बोतल तथा बीयर की 6 बोतलें पायी गयी, जिसकी कुल कीमत 4120 रुपये है. आरपीएफ के मुताबिक वह व्यक्ति शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने का प्रयास कर रहा था. आरपीएफ उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर बरामद शराब उत्पाद विभाग जामताड़ा को सौंप दिया. इसके बाद उत्पाद विभाग ने आरोपी को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola