Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates: मई में और झुलसाएगी गर्मी, आईएमडी ने दी चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A man covers himself with a scarf on a hot summer day, in Old Delhi, Friday, April 29, 2022. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI04_29_2022_000299A)

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली सहित देश के कई हिस्‍सों में गर्मी का कहर जारी है. कई हिस्‍सों में तो तापमान ने 47 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इधर मई के महीने में भी सामान्‍य से ज्‍यादा तापमान रहने की संभावना है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

मध्‍य प्रदेश का मौसम

भोपाल मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा है कि अभी मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जब तापमान 45 से ऊपर चला जाता है तो हम इसे लू मानते हैं. भोपाल में हवा के कारण आज और एक-दो दिन तक तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

मई में और झुलसाएगी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने कहा कि पिछले 2 महीने (मार्च और अप्रैल) देश के मध्य हिस्सों में हमने देखा कि तापमान सामान्य तापमान से ज़्यादा रहा. दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा. मई के महीने में भी सामान्‍य से ज्‍यादा तापमान रहने की संभावना है.

टूटा 122 साल का रिकॉर्ड

अप्रैल 2022 में उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान क्रमश: 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस रहा जो 122 सालों में रिकॉर्ड है. यह जानकारी आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. एम महापात्र ने दी है.

दिल्ली में भीषण लू का अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है – ‘ग्रीन’ (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो’ (देखें और अद्यतन रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें).

पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में

पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां रात का तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक बना हुआ है जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस समय चल रही ‘ लू’ का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा.

दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी के मौसम संबंधी आधार केंद्र-सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. यह 12 साल में अप्रैल महीने में किसी एक दिन का सर्वाधिक तापमान है. राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. महीने का अब तक का सर्वकालिक उच्च तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस है, जो 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola