Weather Forecast : हिमाचल और उत्तराखंड में आफत बारिश, दिल्ली पर से बाढ़ का खतरा टला, जानें राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Amritsar: Two men cover themselves with a plastic while riding a scooter amid rains, in Amritsar, Friday, Aug 11, 2023. (PTI Photo) (PTI08_11_2023_000232A)

Weather Forecast Updates Today : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी नुकसान की हुई है. खास कर हिमाचल में बारिश और भुस्खलन की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इधर दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है. देश के अन्य हिस्सों से भी बारिश की खबरें हैं. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा टला

यमुना नदी का जलस्तर खतेर के निशान से नीचे आ गया है. गुरुवार की सुबह 9 बजे जलस्तर 204.42 मीटर दर्ज किया गया. इससे दिल्ली पर से बाढ़ का खतरा टल चुका है.

यमुना फिर उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान के पार, दिल्ली पर बाढ़ का खतरा

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि यमुना नदी उफान पर है. जलस्तर लगातार खतरे के निशान के पार चल रहा है.

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पर गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने बताया, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की मदद से अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. बचाए गए लोगों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं. इलाके में बचाव कार्य जारी है.

पंजाब के गुरदासपुर में भारी बारिश

पंजाब के गुरदासपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ.

तेलंगाना में अगले दिनों तक बारिश होने की संभावना

मेट्रोलॉजिकल सेंटर की निदेशक ने बताया, तेलंगाना में अगले दिनों और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तरी तेलंगाना में मध्यम से भारी और तेलंगाना के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वर्षा गतिविधि में मामूली वृद्धि हुई है. राज्य में 18, 19 और 20 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है. फिलहाल उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है. अगले 48 घंटों के दौरान, इसके उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने और कम दबाव प्रणाली में तब्दील होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola