Live Updates

UP Breaking News Live: गाजियाबाद के एक होटल में महिला की गला रेतकर हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रयागराज के कोरांव इलाके में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा गांव में हुआ, जहां कई लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

गाजियाबाद के एक होटल में महिला की गला रेतकर हत्या

गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक होटल में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. महिला की हत्या एक युवक ने किया है. हत्या के बाद युवक ने खुद फांसी लगा ली. महिला और युवक की मौके पर मौत हो गयी है. युवक ने नवविवाहिता को होटल में बुलाया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है.

फिरोजाबाद में दम्पति की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है. दम्पति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. अपराधियों ने बाइक सवार दम्पति की गोली मारकर हत्या की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना एका के गांव हाथली में डबल मर्डर हुआ है.

कुशीनगर में चार सफाईकर्मियों की मौत

कुशीनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर पडरौना तहसील के बहोरा रामनगर में रविवार की सुबह घर की शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर है. घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है.

गोरखपुर में बदमाशों ने झाड़-फूंक करने वाली महिला की हत्या

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में झाड़-फूंक करने वाली एक महिला की बदमाशों ने चाकू और हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी है. वहीं झाड़-फूंक कराने आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसका बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

मैनपुरी स्थित नहर में मिला किशोर का शव

मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. नहर में नहाते वक्त किशोर डूब गया था. किशोर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. किशोर का शव चार घंटे बाद नहर से मिला. कुरावली के घिरोर रोड नहर की घटना.

चंदौली में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, हादसे में चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

चंदौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गयी. हादसे में कार चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी है. हादसे के बाद शव को क्रेन की मदद से कार से निकाला गया. इस दौरान एनएचआई पर यातायात 1 घंटे तक ठप रहा. अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघिताली की घटना बतायी जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola