Jharkhand Weather LIVE: अब 12 जून तक लू की आशंका, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

जमशेदपुर में उच्चतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक

लौहनगरी जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक हो गया है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान यहां के उच्चतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की गिरावट आयी है. बावजूद इसके न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा आज 26.7 डिग्री रहा.

डालटेनगंज का तापमान 43 डिग्री

पलामू में तापमान 43 डिग्री हो गया है. जी हां, बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान रांची से 0.3 डिग्री अधिक यानी 27.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. इस दौरान पलामू में कहीं भी बारिश नहीं हुई.

रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब, न्यूनतम पारा 27 डिग्री

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. बुधवार को यहां का उच्चतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है.

अब 12 जून तक लू की आशंका, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

अब तक झारखंड में 11 जून तक लू का अलर्ट था, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 जून को भी पूरे राज्य में लू चलेगी. ऐसे में 9 से लेकर 12 जून के लिए विभाग ने पूरे झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather LIVE: अब 12 जून तक लू की आशंका, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

लू के बीच संताल परगना में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

लू के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने संताल परगना के पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान किया है. साथ ही जिले के कुछ भागों में तेज हवाएं भी देखी जा सकती है. इस हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे होगी. मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

Jharkhand Weather LIVE: अब 12 जून तक लू की आशंका, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट

झारखंड के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मानसून में 5 दिन की देरी

झारखंड में लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोग मानसून के इंतजार में हैं. केरल में अब तक मॉनसून नहीं आया है. अनुमान है कि इस बार पांच दिन देर से मॉनसून आएगा. इसके कारण झारखंड में लोगों अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. झारखंड के लोगों को भी अभी मानसून का इंतजार करने होगा. प्री मॉनसून बारिश में भी देरी होगी. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 10 जून तक झारखंड में बारिश की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola