Jharkhand Breaking News LIVE: नेतरहाट से लौट रही कार गुमला में खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के LIVE सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

नेतरहाट से लौट रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

गुमला के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत गुरदरी थाना क्षेत्र की नेतरहाट घाटी स्थित लुती मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम 6 बजे नेतरहाट से आ रही कार खाई में गिर गयी. इससे मौके पर वाहन के चालक अमरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि चालक की पत्नी रांची के पुनदाग निवासी डोली रानी गंभीर रूप से घायल है. पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिशुनपुर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पलामू के बीजेपी नेता किरण सिंह का निधन 

पलामू के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य मेदिनीनगर निवासी किरण सिंह (66) का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हो गया. किरण सिंह लंबे समय से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से भी जुड़े रहे. शाम को चाय पीने के क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्हे जेलहाता स्थित भोजपुर हाउस से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को बीस साल की सजा

सिमडेगा: आशा देवी भट्ट की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को बीस साल की सजा सुनाई तथा बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. वर्ष 2022 में सिमडेगा निवासी मो नइम मियां ने अपना धर्म छुपा कर एक अन्य जाति की महिला के साथ शादी की. इसके कुछ दिन बाद घर में अकेला पाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया. उसकी पत्नी ने ही मो नइम मियां के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें पेश कीं.

रांची में छात्रा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पटेल पार्क के समीप छात्रा निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. आनन-फानन में छात्रा को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि छात्रा नवादा की रहने वाली थी. वह रांची में उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी.

सड़क हादसे में घायल सीयूजे की इंजीनियर नेहा कुमारी की मौत

रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) की इंजीनियर नेहा कुमारी की आज शुक्रवार को मौत हो गयी. 28 अप्रैल को सीयूजे से लौटते वक़्त जर्जर सड़क पर उनकी कार पलट गयी थी. इस हादसे में वे घायल हो गयी थीं और उनका इलाज चल रहा था. इनके साथ घायल एक अन्य का अभी इलाज चल ही रहा है. मृतका नेहा की उम्र 28 वर्ष थी. वह पटना की रहने वाली थीं. उनका एक छोटा बच्चा भी है. आपको बता दें कि खस्ताहाल एप्रोच रोड व ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर कई पत्राचार किए गए, लेकिन जानलेवा सड़क की सुध किसी ने नहीं ली.

Jharkhand Breaking News LIVE: नेतरहाट से लौट रही कार गुमला में खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

चाईबासा में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

चाईबासा के टोंटो थाना अंतर्गत तालाबुरू गांव स्थित तालाब में नहाने के क्रम डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी. इस हादसे में गांव के सुखलाल हांसदा का 6 साल की बेटी सुषमा हांसदा और स्व प्रधान चांपिया का 4 वर्षीय बेटा विष्णु चापिया शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola