IND vs SA 2nd ODI Highlights: श्रेयस अय्यर के शानदार शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा
India vs South Africa 2nd ODI Highlights भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला गया. भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया. वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गया है. 11 अक्टूबर को खेला जाने वाला मुकाबला एक प्रकार से फाइनल मुकाबले की तरह होगी. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य दिया. श्रेयस अय्यर के शानदार नाबाद शतक और ईशान किशन के 93 रनों की पारी से भारत ने 45.5 ओवर में ही 282 रन बना लिये और सात विकेट से यह मुकाबला जीत लिया.
7 विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
श्रेयस अय्यर के नाबाद 113 रनों की पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रांची के जेएससीए स्टेडियम में 7 विकेट से हरा दिया है. ईशान किशन ने भी अपने होम ग्राउंड पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाये. जवाब में भारत ने 45.5 ओवर में 282 रन बनाकर जीत दर्ज की. मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाये.
श्रेयस अय्यर ने जड़ा शानदार शतक
श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ दिया है. उन्होंने 103 गेंद पर शानदार 102 रन बना लिये हैं. यह अय्यर को वनडे इंटरनेशनल में दूसरा शतक है. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाये हैं.
टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार
टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं. अय्यर 81 रन और सैमसन सात रन बनाकर खेल रहे हैं. 39वें ओवर में टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 230 रन हो गया है.
ईशान किशन आउट, शतक से चूके
ईशान किशन आउट हो गये हैं. वे अपने होम ग्राउंड पर शतक से चूक गये हैं. आज किशन पूरे लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने कई बड़े शॉट खेले. किशन 93 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में किशन ने चार चौके और सात छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने संजू सैमसन क्रीज पर आये हैं.
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन दोनों ही अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं. श्रेयस ने अब तक 54 रन जबकि किशन ने 68 रन बना लिये हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.
20 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 96 रन
20 ओवर में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिये हैं. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए