India vs England: इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से ड्रॉ
Birmingham: England’s Jonny Bairstow, left, hugs batting partner Joe Root to congratulate him on scoring a century during the fifth day of the fifth cricket test match between England and India at Edgbaston in Birmingham, England, Tuesday, July 5, 2022. AP/PTI Photo(AP07_05_2022_000102B)
India vs England 5th Test: इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रहा. भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना लिया था, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और सीरीज को बचा लिया. पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाया था, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और दूसरी पारी में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद शतक जमाकर अपनी टीम को जीत दिला दिया. जो रूट 142 और बेयरस्टो 114 रन बनाकर नाबाद लौटे.
हाथ में आया मैच भारत ने गंवाया
पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम एक समय काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने धीरे-धीरे मैच में शानदार वापसी की और मैच जीत लिया. भारतीय टीम पहली पारी में 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. फिर बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर ढेर कर दिया. उसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में 245 रन पर समेट कर मैच में शानदार वापसी की. दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया और केवल तीन विकेट की चटका पाये.
इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया
इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रहा. इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने दूसरी पारी में नाबाद शतक जमाया. जो रूट ने 173 गेंदों में 19 चौेकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 142 रन बनाया. जॉनी बेयरस्टो ने 145 गेंदों में 145 गेंदों में और एक छक्के की मदद से नाबाद 114 रन बनाया. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज एक विकेट भी नहीं ले पाये.
जो रूट का शतक, इंग्लैंड जीत से 59 रन दूर
इंग्लैंड पांचवें टीम में जीत से केवल 59 रन दूर है. इस बीच जो रूट ने अपना शतक पूरा कर लिया है. रूट ने 136 गेंदों में चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. रूट के साथ-साथ बेयरस्टो भी शतक के करीब पहुंच चुके हैं.
पांचवें दिन का खेल शुरू, इंग्लैंड जीत से 86 रन दूर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है. जिसमें इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर में 33 रन जोड़ लिया है. बेयरस्टो और रूट अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.
बेयरस्टो ने आखिरी पांच पारी में जमाया तीन शतक और दो अर्धशतक
जॉनी बेयरस्टो आखिरी पांच पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक भी जमाया. आखिरी पांच पारियों में बेयरस्टो ने 92 गेंदों में 136 रन, 157 गेंदों में 162 रन, 44 गेंदों में नाबाद 71 रन, 140 गेंदों में 106 और 77 गेंदों में नाबाद 55 रन शामिल है.
इंग्लैंड जीत से केवल 119 रन दूर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 259 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है. इंग्लैंड अगर मैच जीत जाता है, तो पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में कामयाब हो जाएगा. इस समय टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए