ePaper
Live Updates

Bihar Flood Live: बिहार में बाढ़ ने दी दस्तक, बिगड़े कई जिलों के हालात, कटाव से घर नदी में हो रहे विलीन

Updated at : 02 Jul 2022 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood Live: बिहार में बाढ़ ने दी दस्तक, बिगड़े कई जिलों के हालात, कटाव से घर नदी में हो रहे विलीन

Bihar Flood 2022 Live: बिहार में बाढ़ के हालात अब गंभीर होने लगे हैं. नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. लेकिन कोसी सीमांचल के कई जिले अब बाढ़ की तबाही झेलने को मजबूर है. जानिये प्रदेश में बाढ़ का अपडेट...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

सीमांचल में बाढ़

बिहार में बाढ़ की तबाही मची है. किशनगंज में 6 से अधिक सड़क व दो पुल का एप्रोच ध्वस्त हो गया है. अररिया व किशनगंज में 4 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

मुंगेर में कटाव की संभावना बढ़ी

मुंगेर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही सदर प्रखंड के कुतलुपुर, टीकारामपुर, तारापुर दियारा, रहिया, मनियारचक एवं करारी क्षेत्र में कटाव की संभावना बढ़ती जा रही है. जबकि बरियारपुर क्षेत्र के एकाशी, कल्याणपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कटाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

जलस्तर बढ़ने की संभावना

इलाहाबाद में पिछले दो दिनों से प्रतिदिन 181 एमएम बारिश हो रही है. 72 घंटे में वह पानी पटना आ जायेगी और पटना से 24 घंटे में पानी मुंगेर गंगा के जलस्तर को बढ़ा देगी. जबकि नेपाल और कोशी क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी कोशी नदी से होते हुए गंगा में तेजी से आ रहा है. जिसके कारण जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

मुंगेर में गंगा में ऊफान

मुंगेर में गंगा एक बार पुन: ऊफनाई पर है. जिसके कारण बाढ़ की संभावना बढ़ती जा रही है. हालांकि अभी गंगा के जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. लेकिन कुछ क्षेत्रों में कटाव की समस्या मंडराने लगी है. जिसके कारण दियारा क्षेत्र की बड़ी आबादी संभावित बाढ़ और कटाव से डरे-सहमे हैं.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

बाढ़ की चपेट में आये कटिहार के दर्जनों विद्यालय, पढ़ाई प्रभावित

बलिया बेलौन. महानंदा में बाढ़ आने से सड़क, खेत, खलिहान, जल मग्न होने के साथ लोगों के घर, आंगन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघवा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से छात्रों को विद्यालय आने में परेशानी हो रही है. वहीं पंचायत के अधिकांश वार्ड बाढ़ की चपेट में है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

कटिहार में नदियों के जलस्तर में उफान

कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में उफान पर है. महानंदा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से कदवा प्रखंड के करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

अररिया के पलासी प्रखंड का हाल

अररिया: बाढ़ के कारण पलासी प्रखंड मुख्यालय से धर्मगंज जाने वाली मार्ग स्थित बकनिया घाट, बकरा नदी पर बना आरसीसी पुल का एप्रोच रोड लगभग कट गया है. धर्मगंज से पीपरा कोठी मेहरो चौंक जाने वाली मार्ग स्थित चतरा धार के समीप बकरा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण सड़क कट गया है. पलासी प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय जाने वाली मार्ग स्थित बकरा नदी डेहटी घाट पर बना आरसीसी पुल का एप्रोच रोड कट जाने से आवागमन बंद हो गया है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

अररिया के नरपतगंज प्रखंड में बाढ़

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रहे बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया जबकि पानी के बढ़ते दबाव के कारण एनएच 57 पंचगछिया से चंदा जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग टूटने की कगार पर है तो वही कई जगह पर नाहर का बांध टूट गया है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

अररिया में कटाव से सड़क बहा

अररिया में बारिश रुकते ही नदियों के जलस्तर में कमी आने लगी. जिसके बाद कटाव से बॉलदाती लोधिया सड़क पानी में बह गया.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

अररिया में बाढ़

अररिया के पलासी प्रखंड के अंर्तगत बहने वाली बकरा व रतवा नदी के जलस्तर में कमी होने से बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों ने राहत का सांस ली है. वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पारिवारिक भरन पोषण की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

खगड़िया में बागमती व कोसी नदी

खगड़िया में बागमती नदी के बाद कोसी नदी भी लाल निशान को पार कर गया. शुक्रवार को कोसी नदी का जलस्तर 33.93 मीटर मापा गया,जो कि खतरे के निशान से आठ सेमी अधिक है. बताया जाता है कि कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में कोसी का जलस्तर जहां 38 सेमी बढ़ा है. वहीं 48 घंटे में 56 सेमी की बढ़ोतरी हुई है

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

कहलगांव में गंगा का जलस्तर

भागलपुर के कहलगांव में गंगा के जलस्तर में बढोतरी का सिलसिला जारी है. केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार, कहलगांव में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 26.74 मीटर दर्ज किया गया है. बीते 30 जून को जलस्तर 26.26 मीटर दर्ज हुआ था. इधर साहेबगंज ,भागलपुर, मुंगेर, बक्सर, फरक्का में गंगा के जलस्तर में बढोतरी का सिलसिला जारी है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

चंपारण में बाढ़

पूचं. नेपाल में लगातार हो ही बारिश के बाद क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली सिकरहना, दुधौरा, बंगरी, तिलावे नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गयी है. सिकरहना नदी के सुंदरपुर घाट पर बना चचरी पुल शुक्रवार को सुबह पानी की तेज धार में बह गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि

अखाड़ा घाट में पानी के साथ जंगली घास बह कर आ रही है. झील नगर की तरफ पानी बढ़ रहा है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में अधिक बारिश होने से शुक्रवार की दोपहर तक वाल्मीकिनगर बराज से 1.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर

मुजफ्फरपुर. नेपाल समेत उत्तर बिहार के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश से बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर चली गयी है. गंडक व बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है. जिले के पूर्वी इलाके औराई, कटरा व गायघाट में लोग दहशत में हैं.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

दरभंगा के धौंस नदी पर बना चचरी का पुल बहा

दरभंगा के धौंस नदी पर बना चचरी का पुल बह गया. यह चचरी पुल करीब एक दर्जन गांवों को टेकटार बाजार से जोड़ता है. जिले के कमतौल में टेकटार-वाजिदपुर घाट पर बना पुल बहा है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

पूर्णिया में कटाव के रोकथाम का अपडेट

पूर्णिया में कटाव के रोकथाम के लिए बाढ़ नियंत्रण एवं जल नि:स्सरण प्रमंडल पूर्णिया द्वारा फर्ल्ड फाइटिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न व अन्य राहत सामग्री अभी वितरण प्रारंभ नहीं किया गया है.

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

पूर्णिया के बायसी प्रखंड में बाढ़ का कहर

पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुगवा महानंदपुर पंचायत में महानंदा नदी की बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. सुगवा महानंदपुर पंचायत का संपर्क मुख्य सड़क से टूट चुका है. कई जगह पर सड़क पर काफी पानी चल रहा है. सुगवा पंचायत से पहले जलकरिया पुल पर 3 से 4 फीट पानी बह रहा है. पानी में करंट भी काफी है. लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ता है. सबसे ज्यादा प्रभावित सुगवा महानंदपुर पंचायत का बद्दूटोला है. बद्दू टोला में लगभग सभी के घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. बद्दू टोला महानंदा नदी के किनारे पर है .

5:51 PM. 2 Jul 225:51 PM. 2 Jul

पूर्णिया में बाढ़ की तबाही, रमणी गांव में 16 परिवारों के घर नदी में विलीन

पूर्णिया में बाढ़ की तबाही शुरू हो गयी है. अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंगरा मेहदीपुर पंचायत के रमणी गांव में 16 परिवारों के घर नदी में विलीन हो चुके हैं. 30-40 घर नदी के कटाव की जद में, आ चुके हैं. गांव के लोग दहशत में हैं.

Bihar Flood Live: बिहार में बाढ़ ने दी दस्तक, बिगड़े कई जिलों के हालात, कटाव से घर नदी में हो रहे विलीन
10:36 AM. 2 Jul 2210:36 AM. 2 Jul

सुपौल में बाढ़ से तबाही

सुपौल में बाढ़ ने दस्तक दे दी है. नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कोसी नदी उफान पर है. जिससे तटबंध के अंदर बसे लोगों के घर आंगन में दो फीट पानी लगा हुआ है. जिससे आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर तटबंध के अंदर बसे लोगों को एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे पर जाने के लिए नाव का ही सहारा लेना पड़ता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola