‘पीरियड्स’ के बारे में जागरूकता लड़कों एवं पुरुषों की समान भागीदारी के बिना अधूरी

पिछले दिनों प्रभात खबर डॉट कॉम ने फेसबुक लाइव के जरिये ‘पीरियड्स’ के बारे में आम लोगों खासकर लड़कों की राय जाननी चाही थी. हमने यह जानने का प्रयास किया था कि एक सहज प्राकृतिक क्रिया के बारे में उनकी सोच क्या और कैसी है. दरअसल हमारा उद्देश्य ‘पीरियड्स’ के बारे में लोगों को जागरूक […]
पिछले दिनों प्रभात खबर डॉट कॉम ने फेसबुक लाइव के जरिये ‘पीरियड्स’ के बारे में आम लोगों खासकर लड़कों की राय जाननी चाही थी. हमने यह जानने का प्रयास किया था कि एक सहज प्राकृतिक क्रिया के बारे में उनकी सोच क्या और कैसी है. दरअसल हमारा उद्देश्य ‘पीरियड्स’ के बारे में लोगों को जागरूक करना है, ताकि एक लड़की को किसी तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानी ना हो. हमने ‘पीरियड्स’ के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टोरी प्रकाशित की, इस क्रम में हमें यह ज्ञात हुआ कि आज भी हमारे समाज में कई ‘टैबू’ हैं, जिनके कारण लड़कियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोग इस बारे में बात नहीं करते, जिसके कारण कई बार घर के बाहर मसलन स्कूलों में लड़कियों को शर्मिंदा होना पड़ता है.
हालांकि परिस्थितियां काफी बदलीं हैं और लड़के इस बारे में बात करने को तैयार हैं और वे यह जान गये हैं कि यह एक प्राकृतिक क्रिया है, इसमें छिपाने या ना बताने जैसा कुछ नहीं है. फिर भी अभी इसपर काफी कुछ किया जाना शेष है, क्योंकि जब प्रभात खबर डॉट कॉम इस मुद्दे को फेसबुक लाइव पर लेकर आया था, तो कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि और भी कई मुद्दे हैं जिसपर बात होनी चाहिए, यह कोई चर्चा का विषय नहीं है. इसपर लड़कों से बात किये जाने का कोई मतलब नहीं है. लेकिन कल पूरे विश्व में world menstruation hygiene day मनाया गया. इस डे को मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में जर्मनी के एक एनजीओ ने की थी. आज इस दिवस का महत्व पूरा विश्व महसूस कर रहा है. जानकारी के अभाव में किस तरह लड़कियां गंभीर बीमारी की शिकार हो जाती हैं, इसपर ध्यान देने की जरूरत है. कल पूरे विश्व में world menstruation hygiene day मनाया गया.
रांची के छात्रों ने कहा ‘पीरियड्स’ के बारे में लोगों को एजुकेट किया जाना चाहिए
‘पीरियड्स’ womenhood की पहचान है, शर्म का कारण नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




