दिल से जुड़ी लाखों मौतों का संबंध पर्याप्त मात्रा में सब्जी और फल नहीं खाने से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2019 8:48 PM
वॉशिंगटन : पर्याप्त मात्रा में सब्जी और फल नहीं खाने से दुनिया भर में लाखों लोग हर वर्ष हृदय और आघात संबंधी बीमारियों की वजह से मौत का शिकार हो जाते हैं. एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है. अध्ययन में यह पता चला है कि हृदय संबंधी बीमारी से होने वाले मौत के मामले […]
वॉशिंगटन : पर्याप्त मात्रा में सब्जी और फल नहीं खाने से दुनिया भर में लाखों लोग हर वर्ष हृदय और आघात संबंधी बीमारियों की वजह से मौत का शिकार हो जाते हैं.
एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है. अध्ययन में यह पता चला है कि हृदय संबंधी बीमारी से होने वाले मौत के मामले में सात में से एक की मौत पर्याप्त मात्रा में फल नहीं खाने और 12 में से एक व्यक्ति की मौत पर्याप्त मात्रा में सब्जी नहीं खाने से होती है.
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में फल नहीं खाने की वजह से 2010 में 18 लाख लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लाख लोगों की मौत पर्याप्त मात्रा में सब्जी नहीं खाने से हुई.
अमेरिका के टुफ्ट्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता विक्टोरिया मिलर ने बताया कि फल और सब्जियां हमारे आहार के लिए जरूरी घटक हैं जो उन बीमारियों से होने वाली मौत को रोकने में प्रभावी साबित हो सकती हैं जिनका इलाज संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










