UN Report: नौकरी में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अब भी पीछे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 7:45 PM
संयुक्त राष्ट्र : नौकरियों के मामले में महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों से अब भी काफी पीछे हैं. दुनियाभर में शीर्ष पदों पर महिलाओं की उपस्थिति अब भी कम है और उन्हें मातृत्व की वजह से नुकसान भी उठाना पड़ता है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. इसमें कहा गया है कि […]
संयुक्त राष्ट्र : नौकरियों के मामले में महिलाएं अपने पुरुष समकक्षों से अब भी काफी पीछे हैं. दुनियाभर में शीर्ष पदों पर महिलाओं की उपस्थिति अब भी कम है और उन्हें मातृत्व की वजह से नुकसान भी उठाना पड़ता है.
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. इसमें कहा गया है कि भारत में प्रबंधक स्तर पर वैसी महिलाओं की संख्या केवल 10 प्रतिशत के करीब है, जिनके छह साल से कम उम्र के बच्चे हैं.
वहीं पुरुषों के मामले में यह संख्या करीब 90 प्रतिशत है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी के लिए कार्य के बेहतर भविष्य हेतु स्त्री-पुरुष समानता के लिए लंबी छलांग’ शाीर्षक से जारी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 1990 के दशक से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर में नाममात्र सुधार हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष पदों पर महिलाओं की उपस्थिति अब भी कम है. पिछले 30 साल से स्थित बहुत कम बदली है. इसमें कहा गया है, महिलाओं के पास अपने पुरुष समकक्षों के मुकाबले बेहतर शैक्षणिक डिग्री होने के बावजूद यह स्थिति है.
महिलाओं के लिए रोजगार के कम अवसर और कम वेतन के लिए शिक्षा मुख्य कारण नहीं है. बल्कि महिलाओं को अपनी पढ़ाई-लिखाई का वैसा लाभ नहीं मिलता जितना कि पुरुषों को मिलता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को मातृत्व का भी नुकसान उठाना पड़ता है. वैश्विक स्तर पर वैसी प्रबंधक महिलाएं 25 प्रतिशत है जिनके छह साल से कम उम्र के बच्चे हैं.
वहीं बिना छोटे बच्चे के प्रबंधक स्तर पर उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 31 प्रतिशत हुई है. वहीं भारत में प्रबंधक स्तर पर वैसी महिलाओं की संख्या केवल 10.2 प्रतिशत है जिनके बच्चे छह साल से कम हैं जबकि ऐसे पुरुषों की संख्या 90 प्रतिशत तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










