ePaper

दिल के लिए फायदेमंद है पनीर

Updated at : 16 Oct 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
दिल के लिए फायदेमंद है पनीर

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि रोजाना 40 ग्राम तक पनीर खाने से दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है. चीन स्थित सूचो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, पनीर विटमिन, मिनरल्स और प्रोटीन से समृद्ध होता है, जो हार्ट डिजीज से सुरक्षा देने में मदद करता है. यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन […]

विज्ञापन
एक अध्ययन में दावा किया गया है कि रोजाना 40 ग्राम तक पनीर खाने से दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है. चीन स्थित सूचो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, पनीर विटमिन, मिनरल्स और प्रोटीन से समृद्ध होता है, जो हार्ट डिजीज से सुरक्षा देने में मदद करता है. यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि पनीर गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जबकि बैड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पनीर में एक एसिड भी होता है, जो धमनियों में आनेवाली किसी भी तरह की रुकावट को दूर करता है. दूध से बनने के कारण पनीर में भी दूध के गुण होते हैं, जिनमें ऊर्जा का स्रोत भी शामिल है. शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए पनीर का सेवन फायदेमंद है. जिम जाकर कसरत करने वालों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola