ePaper

उत्तर रेलवे की महिला कर्मियों ने बोर्ड को लिखा पत्र, स्टेशन पर चेजिंग रूम नहीं यूनिफॉर्म की बाध्यता समाप्त करें

Updated at : 10 Aug 2018 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की महिला कर्मियों ने बोर्ड को लिखा पत्र, स्टेशन पर चेजिंग रूम नहीं यूनिफॉर्म की बाध्यता समाप्त करें

नयी दिल्ली : उत्तर रेलवे की महिला कर्मियों ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यह कहा है कि चूंकि रेलवे स्टेशन पर चेंजिंग रूम की कमी है इसलिए उनके यूनिफॉर्म में सिर्फ एप्रैन को शामिल किया जाये, ताकि वे अपने रेग्यूलर कपड़ों के साथ इसे पहन लें. उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की महासचिव सुनीता धीमान […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
उत्तर रेलवे की महिला कर्मियों ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यह कहा है कि चूंकि रेलवे स्टेशन पर चेंजिंग रूम की कमी है इसलिए उनके यूनिफॉर्म में सिर्फ एप्रैन को शामिल किया जाये, ताकि वे अपने रेग्यूलर कपड़ों के साथ इसे पहन लें. उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की महासचिव सुनीता धीमान ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी को लिखा कि बुकिंग और आरक्षण के काम में शामिल स्टॉफ को इससे छूट दी जाये. महिला कमर्शियल स्टॉफ ने गुजारिश की है कि उनके यूनिफॉर्म में सिर्फ एप्रैन को रखा जाये जिसे वे अपने रेग्यूलर कपड़ के ऊपर पहन लें.

उन्होंने लिखा है स्टेशन पर महिला कर्मचारियों के लिए कोई चेजिंग रूम नहीं है. हम रेलवे से यह आग्रह कर रहे हैं कि वे हमें सिर्फ एप्रैन उपलब्ध करा दें, जिसे हम अपने सामान्य कपड़ों के ऊपर पहन लें. इससे समय की बचत भी होगी. उन्होंने लिखा है कि अभी हमें जो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराये जाते हैं वे पारदर्शी और बहुत ही खराब क्वालिटी के हैं, जिनका उपयोग हम ज्यादा दिनों तक नहीं कर पाते हैं.धीमान ने कहा कुल 93 महिला कर्मचारी दिल्ली रेलवे स्टेशन, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल पर हैं और सबने इस मांग का समर्थन किया है और एप्रैन की मांग की है. धीमान ने कहा कि हमने पत्र के साथ एप्रैन का एक सैंपल भी भेजा है जिसमें हमारा नाम और बैच अंकित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola