Perfect Life Partner According To Your Zodiac Sign: अच्छे लवर और पति साबित होतें इन राशियों वाले लोग

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Mar 2023 6:50 AM

विज्ञापन

Perfect Life Partner According To Your Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक राशि का अपना स्वभाव होता है. मेष से लेकर मीन राशि तक के अपने गुण और दोष होते हैं. ज्योतिष में कुछ राशि की लड़के बहुत अच्छे माने गए हैं.

विज्ञापन

Perfect Life Partner According To Your Zodiac Sign: भले ही आज के मॉर्डन जमाने में लोग लव मैरेज को अहमियत दे रहे हैं, पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आज भी कुंडली और राशि देखकर जीवनसाथी चुनते हैं. हर कोई ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उसे जिंदगी भर प्यार करे और उसके प्रति वफादार रहे. आप कई चीजों को देखने के बाद ही अपना पार्टनर चुनते होंगे

हर एक राशि का अपना स्वभाव होता है

लेकिन अगर आप सबसे अच्छे पति की तलाश में हैं तो फिर आपको अपने पार्टनर की राशि भी देख लेनी चाहिए.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक राशि का अपना स्वभाव होता है. मेष से लेकर मीन राशि तक के अपने गुण और दोष होते हैं. ज्योतिष में कुछ राशि की लड़के बहुत अच्छे माने गए हैं.

कर्क राशि राशि के जातक साबित होते हैं बेहतर पार्टनर

कर्क राशि वाले पुरूषों को समझदार माना जाता है.  इस राशि के जातक के लोग घर-परिवार से जुड़े होते हैं और दूसरों को खुश रखने वाले होते हैं. इस राशि के जातक रिश्ते का महत्व समझते हैं और बहुत ही गंभीरता से रिश्ते निभाते हैं. यह लोग शादी के बंधन को बहुत पवित्रता से निभाते हैं.

तुला राशि के पुरुष होते हैं अच्छे जीवन साथी

तुला राशि के जातकों को तराजू के तरह जीवन को बैलेंस करने वाला माना जाता है. आपको बता दें इस राशि के लड़के पति बनने के बाद भी अपने जीवन साथी के साथ दोस्तों की तरह रहते हैं. इस राशि के पुरुष बार जिसे मन से अच्छा मान लेते हैं उसे कभी गलत नहीं मानते. लोगों पर विश्वास करने में इन लोगों को समय लगता है लेकिन एक बार भरोसा हो जाने पर यह लोग दिल से उसका साथ निभाते हैं.

मीन राशि वाले पुरुष होते हैं पारिवारिक

मीन राशि के जातकों को पारिवारिक माना गया है. ये अपने रिश्ते में स्थिरता बनाए रखते हैं. यह लोग आदर्श जीवनसाथी बनते हैं. ये किसी भी विवाद की स्थिति को बेहद सहज तरीके से लेते हैं. स्वभाव से ये लोग बेहद संवेदनशील होते हैं और साथी की व्यथा को भी अच्छे से समझते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola