लगती है ज्यादा ठंड तो करें ये योगासन, शरीर को गर्म रखने में हैं मददगार

Published by : Neha Singh Updated At : 14 Jan 2024 12:12 PM

विज्ञापन

ठंड का असर अभी पूरे नॉर्थ इंडिया पर हो रहा है. चारों तरफ कंपकंपाने वाली ठंड से लोग अस्त-व्यस्त हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे 5 योगासन जो आपके शरीर को गर्म रखने में मददगार रखता है.

विज्ञापन
undefined

अगर आपको भी हद से ज्यादा ठंड लगती है और इस मौसम में हाल बेहाल हो जाता है. वैसे तो योगासन और प्राणायाम शरीर को बेहतर बनाते हैं लेकिन सर्दी के मौसम के लिए कुछ खास प्राणायाम और योगासन होते हैं जो शरीर में गर्मी और ऊर्जा पैदा करते हैं.

undefined
शरीर कैसे झेले ठंड?

लोगों को न केवल घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, बल्कि घर के अंदर भी इस सर्दी से बचना मुश्किल हो रहा है. बिना किसी खर्च के स्‍वस्‍थ रहने और इस ठंड को झेलने के लिए शरीर को तैयार करने के तरीके बता रहे हैं.

undefined
नहीं लगेगी ठंड

घर पर बैठकर अगर कुछ योगासन रोजाना किया जाए तो शरीर में गर्मी पैदा होती है. भीषण सर्दी में भी ठंड महसूस नहीं होती.योग आपके शरीर को गर्माहट देने के साथ साथ आपके शरीर को फिट रखने में भी मदद कर सकता है .

undefined
योग है प्रभावशाली

प्राणायाम इतना प्रभावशाली होता है कि अगर सही ढंग से किया जाए तो महज कुछ दिन में ही आपको इसका असर अच्‍छी तरह दिखाई देने लगता है. यह न केवल गर्मी पैदा करते हैं बल्कि ऊर्जा का संचार भी करता हैं.

undefined
कपालभाति

कपालभाति एक ऐसा योग है जिससे शरीर को काफी फायदा होता है. इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से सांसों के अंदर गर्मी पैदा होती है. इससे शरीर गर्म होता है.

undefined
शीर्षासन

शीर्षासन काफी कठिन आसन है और ये सारी आसनों का राजा है. इसे करने से पूरा शरीर रिलैक्स होता है. इसे करने से शरीर के ब्लड का फ्लो ब्रेन में होता है. इससे शरीर में गर्मी आती है.

undefined
वीरभद्रासन

इस पोज को करने से मसल्स को स्ट्रांग करने के साथ शरीर को लचीला बनाता है. इसे करने से मेंटल फोकस बढ़ता है और शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है.

undefined
नौकासन

नौकासन रोजाना करने के कई फायदे हैं. यह बेली फैट को घटाता है और शरीर को गर्माहट भी देता है.

Also Read: जानें मकर संक्रांति से जुड़े साइंटिफिक फैक्ट्स, मिलती है इम्यूनिटी, बॉडी होती है स्ट्रांग
undefined
प्लैंक

यह आसन उनके लिए है जो लगातार बैठे रहते है. यह उनके शरीर में फुर्ति लाता है और शरीर के लिए बेहतर है. इससे शरीर में गर्मी आती है.

Also Read: ऑफिस में बढ रहा है मेंटल स्ट्रेस, एक्सपर्ट से जानें अलग माहौल और निगेटिविटी से कैसे रखें खुद को दूर
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola