World Vegan Day 2022: आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड वीगन डे, जानें इसका इतिहास और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2022 9:02 AM

विज्ञापन

World Vegan Day  2022: वर्ल्ड वीगन डे को मनाने की शुरूआत1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस (Louise Wallis) द्वारा संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और “vegan” और “veganism” शब्दों के गढ़ने के उपलक्ष्य में की गई थी.

विज्ञापन

World Vegan Day  2022: हर साल 1 नवंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दुनिया भर के सभी शाकाहारी लोगों द्वारा लोगों को शाकाहारी जीवन शैली का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. vegan शब्द डोनाल्ड वाटसन द्वारा Vegetarian (शाकाहारी) शब्द से लिया गया है. शाकाहारी दिवस सामान्य रूप से शाकाहारी आहार और शाकाहार के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है.

 वर्ल्ड वीगन डे का इतिहास

इस दिन की स्थापना 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस (Louise Wallis) द्वारा संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और “vegan” और “veganism” शब्दों के गढ़ने के उपलक्ष्य में की गई थी. वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने 1 नवंबर की तारीख का चुनाव करने का फैसला किया. इसे अब उस तारीख के रूप में मान्यता दी गई है जिस दिन शाकाहारी समाज की स्थापना हुई थी और जिस दिन शाकाहारी दिवस मनाया जाएगा.

क्यों मनाते हैं विश्व शाकाहारी दिवस (Reasons to Celebrate World Vegan Day)

शाकाहारी होने का अर्थ पर्यावरण को बचाने और लोगों को इसके प्रति जागरुक करने से लिया जाता. शाकाहारी जीवन की खासियत, बीमारियों से बचाव और पर्यावरण की सुरक्षा की और ध्यान खींचती है. मांसाहारी होने से कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती है. जबकि शाकाहारी लाइफस्टाइल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है.

शाकाहारी होने के फायदे

1. वीगन डाइट में ज्यादा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस डाइट में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ये सभी चीजें सेहत के लिए बहुत जरूरी बताई गई हैं और इन्हें रेगुलर खाने से भयंकर रोग काटे जा सकते हैं.

2.शाकाहारी होन से आपका दिल स्वास्थ रहता है. अगर आपको दिल की बीमारी है तो शाकाहारी भोजन आपके लिए कारगर हो सकता है. नियमित फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है.

3. अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको अपना वैट मैनेज करने में परेशानी नहीं होगी. अगर आपका किसी वजह से वजन बढ़ भी गया है तो आप शाकाहारी भोजन अपनाकर अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

4.शाकाहारी भोजन उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है. आज के दौर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना बेहद कॉमन है, ऐसे में अगर आप प्याज, लहसुन और अन्य शाकाहारी खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रुप से करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola