World Human Rights Day 2022 Quotes Wishes: विश्व मानवाधिकार दिवस पर भेजें कोट्स, संदेश और शुभकामनाएं

World Human Rights Day 2022 Quotes, Slogans, Wishes: कल यानी 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है. मानव अधिकार दिवस के मौके पर आद हम कुछ SMS और कोट्स शेयर कर रहे हैं, इन्हें आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को भेज सकते हैं. आइए देखते हैं
World Human Rights Day 2022 Wishes, Quotes, Slogans: कल यानी 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है. दुनियाभर में हर साल 10 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है. सबसे पहले 10 दिसंबर 1948 में पहली बार यूनाइटिड नेशन ने मानवाधिकारों को अपनाने की घोषणा की. मानव अधिकार दिवस के मौके पर आद हम कुछ SMS और कोट्स शेयर कर रहे हैं, इन्हें आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को भेज सकते हैं. आइए देखते हैं-
लोग अपनी शक्ति छोड़ने का सबसे आम तरीका
यह सोचते हैं कि उनके पास कोई शक्ति नहीं है.-एलिस वाकर
जब एक आदमी के अधिकारों को खतरा होता है
तो हर आदमी के अधिकार कम हो जाते हैं.– जॉन एफ कैनेडी
सक्रियता काम करती है.
तो मैं आपको अभी जो करने के लिए कह रहा हूं,
वह कार्य करना है.
क्योंकि कोई फर्क करने के लिए बहुत छोटा नहीं है.
ग्रेटा थुनबर्ग
इंसानियत की तीरगी हो दूर इस लिए
कानून की किताब में जलता रहा हूँ में
मजीद मैमन
मैं पुरुषों के अधिकारों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में कुछ नहीं जानता.
एंजेलिना ग्रिमके
इश्क इंसानियत से था उस को
हर तअ’स्सुब से मावरा था फ़िराक़
हबीब जालिब
मैं किसी अधिकार को नहीं
बल्कि मानवाधिकारों को पहचानता हूं – एंजेलिना ग्रिमके
सामने है जो उसे लोग बुरा कहते हैं
जिस को देखा ही नहीं उस को ख़ुदा कहते हैं
– सुदर्शन फाखिर
एक और दुनिया न केवल संभव है,
वह अपने रास्ते पर है.
एक शांत दिन में,
मैं उसकी सांसें सुन सकता हूं.
– अरुंधति रॉय
रखते हैं जो औरों के लिए प्यार का जज्बा
वो लोग कभी टूट कर बिखरा नहीं करते
– अज्ञात
खारिज इंसानियत से उस को समझो
इंसाँ का अगर नहीं है हमदर्द इंसान
– तिलोकचंद महरूम
लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना
उनकी मानवता को ही चुनौती देना है. – नेल्सन मंडेला
जहाँ इंसानियत वहशत के हाथों जब्ह होती हो
जहां तजलील है जीना वहाँ बेहतर है मर जाना
गुलजार देहलवी
एक विलंबित अधिकार एक अधिकार से वंचित है.– मार्टिन लूथर किंग जूनियर
प्यार की चाँदनी में खिलते हैं
दश्त-ए-इंसानियत के फूल हैं हम
मसूद मैकश मुरादाबादी
मेरी चुप्पी ने मेरी रक्षा नहीं की है.
आपकी चुप्पी आपकी रक्षा नहीं करेगी.
–ऑड्रे लॉर्डे
उस के दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा
वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा
– निदा फाजली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










